Tribunal News

एनजीटी का निर्देश- एनटीपीसी के कोयला ढुलाई से हो रहे प्रदूषण की जांच करेगी कमेटी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
National Green Tribunal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। हजारीबाग के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के कोयला ढुलाई से होने वाले प्रदूषण की जांच को लेकर एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

प्राधिकरण ने इसके लिए राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को निर्देश दिया है कि वो कमेटी का गठन करें और मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट प्राधिकरण को भेजें। इस कमेटी में प्रार्थी को

शामिल करने का निर्देश दिया गया है।

इसको लेकर त्रिपुरारी सिंह नाम के एक व्यक्ति ने एनजीटी में याचिका दाखिल कर कहा है कि एनटीपीसी व उनकी सहयोगी कंपनियों द्वारा कोयला ढुलाई किए जाने से कृषि योग्य भूमि

See also  माइंस ट्रिब्यूनल से खनन करने वाली मेसर्स शाह ब्रदर्स सहित पांच कंपनियों को लगा बड़ा झटका

और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसी मामले में सुनवाई करते हुए प्राधिकरण ने उक्त निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ेंः माइंस ट्रिब्यूनल से खनन करने वाली मेसर्स शाह ब्रदर्स सहित पांच कंपनियों को लगा बड़ा झटका

शुक्रवार को वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रार्थी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता सत्यप्रकाश ने प्राधिकरण को बताया कि एनटीपीसी पकरी-बरवाडीह से कोयला का खनन कर कटकमदाग रेलवे

साइडिंग डंप करता है, इससे प्रदूषण हो रहा है। उनकी ओर से कहा गया कि उक्त जमीन शिवपुरी-टोरी लाइन के लिए अधिग्रहित किया था।

लेकिन रेलवे ने इस जमीन को एनटीपीसी को दे दिया है, जो उचित नहीं है। कहा कि खनन के बाद डंपर से कोयले की ढुलाई गांवों के बीच से की जाती है। इस वजह से कई एकड़ कृषि

See also  Illegal mining: एनजीटी ने पलामू उपायुक्त को जारी किया नोटिस, अवैध माइनिंग की जांच कर मांगी रिपोर्ट

योग्य भूमि खेती लायक नहीं बची है।

एनजीटी ने झारखंड सरकार, वन एवं पर्यावरण विभाग, एनटीपीसी, त्रिवेणी सैनिक माइनिंग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व हजारीबाग उपायुक्त प्रतिवादी बनाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment