high court news

झारखंड पुलिस को एसीपी लाभ देने के मामले में हाईकोर्ट ने वित्त विभाग से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड में सिपाहियों को एसीपी देरी से देने के मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि 24 घंटे सिपाहियों से काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें पैसे देने में राज्य सरकार आनाकाली क्यों कर रही है। इसके बाद अदालत ने सरकार के वित्त विभाग को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।

इसको लेकर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने अदालत को बताया कि सिपाही को 10, 20 और 30 साल में एसीपी दिया जाता है, लेकिन सरकार इन्हें समय से एसीपी का लाभ नहीं देता है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन सिपाहियों ने पीटीसी की ट्रेनिंग पूरी की है, उसे ही एसीपी का लाभ मिलेगा।

See also  वीमेंस यूनिवर्सिटी की वीसी डॉ. अंजिला गुप्ता को हाई कोर्ट ने शपथ पत्र दाखिल करने का दिया आदेश-High Court News

अदालत को बताया गया कि राज्य में सिपाहियों को पीटीसी की ट्रेनिंग समय से नहीं दी जाती है। इसकी वजह से सिपाहियों को एसीपी का समय से लाभ नहीं मिला पाता है। इस पर अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि सिपाहियों से 24 घंटे काम कराया जाता है, लेकिन एसीपी के पैसे देने के मामले में सरकार को समस्या हो रही है। अदालत ने वित्त विभाग से जवाब मांगा है।

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत पर हाईकोर्ट में 28 को सुनवाई

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment