मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

रांचीः नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में लापुंग के युवक प्रदीप को 20 साल की सजा

jail
---Advertisement---

पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने शुक्रवार को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार लापुंग के परसा गांव निवासी युवक प्रदीप सिंह को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त छह महीने जेल काटनी होगी। अदालत ने उक्त आरोप में 20 जुलाई को दोषी करार दिया था। दूसरे आरोपी नीलू लोहरा को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

प्रदीप सिंह ने 19 जून 2021 को 14 वर्षीय नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया था। इसमें उसका दोस्त नीलू लोहरा ने सहयोग दिया था। नीलू का आरोप अदालत में साबित नहीं हो सका। पीड़िता घर लौटकर मामले की जानकारी परिजनों को दी थी। अगले दिन 20 जून 2021 को नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़िता और नीलू लोहरा एक ही गांव निवासी है। जबकि प्रदीप सिंह पीड़िता के गांव में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत छह गवाहों को प्रस्तुत किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

High court news

HC News: रिश्वत लेने के मामले में तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर और कैशियर बरी, FSL रिपोर्ट भी नहीं हुई थी पेश

civil court

CID News: 14वें जेपीएससी परीक्षा फर्जीवाड़ा मामला: मो. उस्मान को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

civil court

Court News: टीपीसी और टीपीएससी के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी बिरम राम की दो मामलों में जमानत खारिज

Court News: चैन स्नैचिंग और संगठित अपराध में अपराधी दीपक महतो को 10 साल की कठोर कैद, 5.15 लाख का जुर्माना; दूसरा आरोपी बरी

CID/Court News: 14वीं JPSC परीक्षा धांधली: CID ने दाखिल की दूसरी पूरक चार्जशीट, बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपी शिकंजे में

Leave a Comment