मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: टीपीसी और टीपीएससी के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी बिरम राम की दो मामलों में जमानत खारिज

civil court
---Advertisement---

Ranchi News: रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी और टीपीएससी का कमांडर बताकर रंगदारी मांगने के आरोपी बिरम राम उर्फ अरविंद जी की दो अलग-अलग मामलों में जमानत याचिका खारिज हो गई है। न्यायिक आयुक्त की अदालत में वेकेशन जज देबाशीष मोहापात्रा ने दोनों मामलों की सुनवाई के बाद आरोपों की गंभीरता, आपराधिक इतिहास और मुकदमे की स्थिति को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। आरोपी पांच जून 2026 से न्यायिक हिरासत में है।

पहला मामला : ठाकुरगांव थाना कांड संख्या 36/25

ठाकुरगांव थाना कांड संख्या 36/25 में बिरम राम के खिलाफ बीएनएस की धारा 387 और सीएलए एक्ट की धारा 17 के तहत मामला दर्ज है। शिकायतकर्ता आनंद तिर्की के अनुसार, 23 जनवरी 2024 को उनके मोबाइल पर धमकी भरा संदेश आया था। इसमें जमीन के संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के रोहित तिर्की को भी 21 जनवरी को टीपीएससी की ओर से फोन आया था। जमीन को लेकर हाईकोर्ट में डब्ल्यूपीसी 839/2023 लंबित है। शिकायतकर्ता को संदेह था कि जमीन विवाद में कुछ दलालों के इशारे पर धमकी दी जा रही है। इस मामले में आरोपी पांच जून 2026 से जेल में है।

दूसरा मामला : पिठोरिया थाना कांड संख्या 85/24

पिठोरिया थाना कांड संख्या 85/24 में बीएनएस की धारा 385, 387 और सीएलए एक्ट की धारा 17 के तहत आरोप हैं। शिकायतकर्ता प्रकाश कुमार जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। उनके अनुसार, 24 और 25 जून 2024 को मोबाइल नंबर 8101612912 से व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने खुद को टीपीसी का कमांडर अरविंद जी बताया और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले में बिरम राम 25 जून 2026 से न्यायिक हिरासत में है।

अदालत ने क्यों खारिज की जमानत

अदालत ने तीनों मामलों में आरोपों की प्रकृति और गंभीरता, आरोपी के कथित आपराधिक इतिहास तथा मुकदमे की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए जमानत देने से इनकार किया। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए कहा था कि वह एफआईआर में नामजद नहीं है और उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। पिठोरिया मामले में बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि कथित मोबाइल नंबर आरोपी का नहीं है और उसे सह-आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर फंसाया गया है। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: डिक्री निष्पादन मामले में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामला दोबारा खोलने की कोशिश पर रोक, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

Leave a Comment