मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

---Advertisement---

झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को हुई बैठक में कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की अनुशंसा की है। यह नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस एमएस सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।

जस्टिस विभु बाखरू का मूल हाईकोर्ट दिल्ली है। कॉलेजियम की अनुशंसा के अनुसार, झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद वह यहां मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जानी बाकी है।

Justice vibhu bakharu

कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस विभु बाखरू का जन्म वर्ष 1966 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया और 21 मार्च 1985 को ठाकुर, वैद्यनाथ अय्यर एंड कंपनी में आर्टिकलशिप शुरू की।

उन्होंने वर्ष 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। इसके बाद वर्ष 1989 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। उन्होंने वर्ष 1990 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और उसी वर्ष सितंबर में बार कौंसिल ऑफ दिल्ली में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया।

वकालत के दौरान जस्टिस बाखरू ने सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट, कंपनी लॉ बोर्ड और विभिन्न न्यायाधिकरणों में प्रैक्टिस की। उनकी कानूनी विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने 28 जुलाई 2011 को उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया।

इसके बाद 17 अप्रैल 2013 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 18 मार्च 2015 को वे स्थायी न्यायाधीश बने। उन्होंने पांच दिसंबर 2024 से 21 जनवरी 2025 तक दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी जिम्मेदारी निभायी।

न्यायिक सेवा में आगे बढ़ते हुए जस्टिस विभु बाखरू को कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्होंने 19 जुलाई 2025 को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

cji-cj

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक को 27 नवंबर को दी जाएगी फुल कोर्ट फेयरवेल, 28 नवंबर को हो जाएंगे सेवानिवृत्त 

High court news

HC News: तीन साल की बीएससी डिग्री पर जेएसएससी ने रोकी नियुक्ति, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार; आठ सप्ताह में नौकरी देने का आदेश

High court news

HC News: सीसीएल और कंस्ट्रक्शन कंपनी विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस जया रॉय को नियुक्त किया आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ)

Leave a Comment