मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: डिक्री निष्पादन मामले में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामला दोबारा खोलने की कोशिश पर रोक, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

High court news
---Advertisement---

हजारीबाग के 70 वर्षीय अमृत राम को झटका, निष्पादन अदालत के आदेश में हाईकोर्ट को नहीं मिली कोई अवैधता; पहले भी दाखिल कर चुके थे आपत्ति

Ranchi News: डिक्री के निष्पादन की प्रक्रिया में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामले को दोबारा खोलने की कोशिश पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब किसी आपत्ति पर पहले ही सुनवाई कर निर्णय दिया जा चुका है, तो उसी विवाद को दोबारा उठाने के लिए नया आवेदन दाखिल करना उचित नहीं है। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की एकल पीठ ने हजारीबाग निवासी 70 वर्षीय अमृत राम की याचिका खारिज करते हुए अदालत के आदेश को बरकरार रखा।

अमृत राम ने हजारीबाग की निष्पादन अदालत के 29 जून 2026 के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में सीएमपी संख्या 1190/2026 दाखिल की थी। उन्होंने सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 47 के तहत दाखिल अपनी आपत्ति खारिज किए जाने को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता केके अंबाष्ठा ने दलील दी कि निचली अदालत ने मामले के तथ्यों का सही आकलन किए बिना आवेदन खारिज कर दिया।

विवाद की शुरुआत टाइटल सूट संख्या 160/2000 से हुई थी। यह मुकदमा 3 अगस्त 2018 को खारिज हुआ था। इसके बाद दायर टाइटल अपील संख्या 64/2019 को 29 सितंबर 2022 को स्वीकार कर लिया गया। अपील में पारित डिक्री के निष्पादन के लिए डिक्री होल्डर पक्ष ने वर्ष 2023 में हजारीबाग में एग्जीक्यूशन केस संख्या 02/2023 दाखिल किया।

हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड देखने के बाद पाया कि निष्पादन अदालत ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए कारणयुक्त आदेश पारित किया था। याचिकाकर्ता पहले भी आपत्ति से संबंधित आवेदन दाखिल कर चुका था, जिसका निस्तारण हो चुका था। इसके बावजूद धारा 47 के तहत फिर आवेदन दाखिल करना पूरे मामले को दोबारा खोलने का प्रयास था। अदालत ने कहा कि निष्पादन अदालत के आदेश में कोई अवैधता नहीं है। इसी आधार पर 19 नवंबर 2026 को याचिका खारिज कर दी गई। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता अमन शेखर ने पक्ष रखा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

cji-cj

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक को 27 नवंबर को दी जाएगी फुल कोर्ट फेयरवेल, 28 नवंबर को हो जाएंगे सेवानिवृत्त 

Leave a Comment