मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का रांची न्यायालय में बयान दर्ज कराया।

MLA-Bhushan-Bara-Case
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का मामला
  • पीड़िता ने रांची कोर्ट में दर्ज कराया अपना बयान

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दर्ज दुष्कर्म के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का रांची न्यायालय में बयान दर्ज कराया। वहीं, इससे पहले शुक्रवार की रात पुलिस पीड़िता को लेकर विधायक भूषण बाड़ा के आवास पहुंची थी।

वहां पीड़िता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई और उसकी निशानदेही पर आवास के अलग-अलग कमरों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया कि पीड़िता कहां रहती थी, किस स्थान पर पानी देने गई थी और कथित दुष्कर्म की घटना किस कमरे में हुई थी। वहां उससे विस्तार से पूछताछ की गई।

पीड़िता को लेकर विधायक आवास पहुंची पुलिस

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आवास में किन किन स्थानों पर जाती थी और घटना के समय वह कहां मौजूद थी। पुलिस ने आवास के कमरों और अन्य संबंधित स्थानों की पहचान कराई। जांच अधिकारियों ने पीड़िता के बयान में बताए गए स्थानों और घटनाक्रम का मिलान करने का प्रयास किया।

पुलिस के लिए यह निरीक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ताकि पीड़िता के आरोपों के आधार पर घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय आवास में कौन कौन मौजूद था और संबंधित लोगों की क्या भूमिका थी। हालांकि, जांच प्रभावित नहीं हो, इसे देखते हुए पुलिस ने मामले से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं।

कोर्ट में दर्ज कराया गया बयान, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

मामले में शनिवार को नाबालिग पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता का बयान दर्ज होना जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा चुकी है। हालांकि, शनिवार तक पुलिस को मेडिकल जांच की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो सकी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच में सामने आए तथ्यों को अन्य साक्ष्यों के साथ जोड़ा जाएगा।

बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी जांच

पुलिस अब पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान, मेडिकल रिपोर्ट और विधायक आवास के निरीक्षण के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। जांच में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि पीड़िता द्वारा बताए गए स्थानों और घटनाक्रम की पुष्टि अन्य साक्ष्यों से होती है या नहीं। आवास में मौजूद लोगों से पूछताछ और जरूरत पड़ने पर अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी जांच का हिस्सा हो सकती है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

High court news

HC News: रिश्वत लेने के मामले में तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर और कैशियर बरी, FSL रिपोर्ट भी नहीं हुई थी पेश

Leave a Comment