Civil Court News

झारखंड हाई कोर्ट के पीए सेक्शन इंचार्ज कोरोना संक्रमित, दो दिनों के लिए हाई कोर्ट के सभी कार्य स्थगित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
coronavirus high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट भी कोरोना संक्रमण अब अपना पांव पसारने लगा है। पहली बार हाई कोर्ट के किसी कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। हाई कोर्ट के पीए सेक्शन के इंचार्ज कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। इसके बाद से गुरुवार व शुक्रवार को होने वाली सभी मामलों की सुनवाई पर रोक लगा दी गई है।

बुधवार को हाई कोर्ट के 50 कर्मियों का सैंपल लिया गया था। अब सभी कर्मियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। गुरुवार को भी हाई कोर्ट से 50 कर्मियों का सैंपल लिया गया। एहतियात के तौर पर हाई कोर्ट के सभी कर्मियों का सैंपल लिया जाएगा।

See also  रांचीः पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को नक्सली एक्ट में दो साल की सजा

साथ ही वहां पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों का भी सैंपल लिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो जिन-जिन लोगों के संपर्क में सेक्शन इंचार्ज आए हैं, उनका पहले सैंपल लिया जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पचास लोगों को सैंपल कलेक्ट किया है और यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ेंः झारखंड हाई कोर्ट में कोरोना की दस्तक, 50 कर्मियों का लिया गया सैंपल

संक्रमित पाए गए सेक्शन इंचार्ज को डोरंडा में बनाए गए कोरंटाइन सेंटर में रखा गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। हाई कोर्ट के कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दूसरे कर्मियों में घबराहट देखी जा रही है। हालांकि सभी का सैंपल लिया जाएगा और रिपोर्ट आने तक का इंतजार होगा।

See also  जस्टिस एसके द्विवेदी व जस्टिस दीपक रोशन को चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने दिलाई शपथ

गौरतलब है कि इससे पहले रिपोर्टिंग सेक्शन के 15 कर्मियों का सैंपल लिया गया था, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तब हाई कोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब एक कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद हाई कोर्ट प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इस दौरान हाई कोर्ट के पूरे परिसर को सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment