high court news

झारखंड हाई कोर्ट के एक कोर्ट मास्टर, पीए, अर्दली व एक अन्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक पांच लोग हुए संक्रमित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
coronavirus in jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में अब कोरोना संक्रमण अपना पांव पसारने लगा है। अब तक हाई कोर्ट के पांच कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस बार हाई कोर्ट के कोर्ट मास्टर, पीए, अर्दली व एक अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके बाद से हाई कोर्ट प्रशासन अब पूरी तरह से एहतियात बरत रहा है। कोर्ट सहित पूरे परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है।

इससे पहले पीए सेक्शन इंचार्ज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से हाई कोर्ट प्रशासन ने सभी कर्मियों की कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया था। फिलहाल सबकी जांच हो रही है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना 50 से 60 लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।

संभावना जताई जा रही है कि पीए सेक्शन इंचार्ज के संपर्क में आने से चारों लोगों को कोरोना हुआ है। हालांकि पीए सेक्शन इंचार्ज के संक्रमित होने के बाद रजिस्ट्री के पदाधिकारियों ने भी अपना सैंपल दिया था, बताया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह एक राहत भरी खबर है।

See also  HC News: BOI बैंक मैनेजर को मिली बड़ी राहत, HC ने कहा- सजा बहुत कठोर, दो वेतन वृद्धि रहेगी रोक

इससे पहले हाई कोर्ट के पीए सेक्शन के इंचार्ज कोरोना पॉजिटव पाए जाने के से गुरुवार व शुक्रवार को होने वाली सभी मामलों की सुनवाई पर रोक लगा दी गई थी। फिलहाल अब इस बात पर निर्णय लिया जाना बाकी है कि इस हालात में हाई कोर्ट में कार्य होगा गया नहीं।

इसे भी पढ़ेंः यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बनावटी नहीं, बल्कि वास्तविक था गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर

बताया जा रहा है कि संक्रमित पाए गए कर्मियों को डोरंडा में बनाए गए कोरंटाइन सेंटर में रखा गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। हाई कोर्ट के कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दूसरे कर्मियों में घबराहट देखी जा रही है। हालांकि अभी कर्मियों का सैंपल लिया जाना बाकी है, जो लगातार जारी है। इसके अलावा पूरे परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है।

See also  Assistant Professor Appointment: हाईकोर्ट ने सरकार, यूजीसी और जेपीएससी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

गौरतलब है कि इससे पहले रिपोर्टिंग सेक्शन के 15 कर्मियों का सैंपल लिया गया था, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तब हाई कोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब चार कर्मियों संक्रमित मिलने के बाद हाई कोर्ट प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment