Jharkhand

बार चुनावः 18 जिला बार एसोसिएशन में होगा चुनाव, बार काउंसिल की बैठक में बनी सहमति

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand state bar council
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः कोरोना संकट के चलते रूके जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अब जल्द होंगे। शनिवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यकारिणी की बैठक इस पर सहमति बनी है।

बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में 18 जिला बार एसोसिएशन का चुनाव नहीं कराया जा सका था। लेकिन अब जल्द से जल्द चुनाव कराया जाएगा।

इससे पहले सभी जिला बार एसोसिएशन की ऑडिट कराई जाएगी। चुनाव से पहले बार एसोसिएशन में आमसभा की बैठक की जाती है।

बैठक में चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्त होती है। इनका नाम बार काउंसिल को भेजा जाता है और काउंसिल चुनाव के लिए तिथि तय करता है।

See also  सेना के कब्जे वाली जमीन फर्जीवाड़े में छवि रंजन, अमित, दिलीप समेत 10 के खिलाफ आरोप तय

बैठक में बार काउंसिल के नए भवन के लिए सहयोग राशि की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी है। इसके लिए राज्य सरकार सहित अन्य लोगों से सहयोग लिया जाएगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment