मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

New Delhi/Ranchi: राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग मामले की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

supreme-court
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग के मामले की सीबीआइ जांच को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने रोक लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले दानियल दानिश को नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी, जिस पर शीर्ष न्यायालय ने सुनवाई करते हुए रोक लगा दी।


सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच से इनकार करते हुए याचिका निष्पादित कर दी थी। ऐसे में इस मामले की अब दोबारा सुनवाई नहीं की जा सकती। याचिका वैध नहीं है इसलिए इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए। प्रार्थी दानियल दानिश ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में वर्ष 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग की सीबीआइ जांच कराने का आग्रह किया गया है। प्रार्थी का कहना है कि इस मामले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जगन्नाथपुर थाने में वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन मुख्यमंत्र रघुवर दास के प्रेस सलाहकार अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने कोलकाता में ट्रैप करने की योजना बनाने से संबंधित सीडी कोर्ट को सौंपी है।


हाईकोर्ट ने प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में पेश की गई सीडी की जांच को लेकर सीबीआइ से जवाब मांगा था। अदालत ने कहा था कि पूर्व में कोलकाता रिश्वत कांड की जांच सीबीआइ को सौंपी गई है, तो क्या सीबीआइ इस मामले की भी जांच की है। उक्त सीडी में प्रार्थी के अधिवक्ता ने पुलिस अधिकारियों की बातचीत करने की रिकार्डिंग प्रस्तुत की है, जिसमें उनको ट्रैप करने योजना बनाने का दावा किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

supreme-court

SC News: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- शिक्षक भर्ती में ट्रांसजेंडर्स को शामिल क्यों नहीं किया? सरकार से मांगा जवाब

Leave a Comment