मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: TGT शिक्षक नियुक्ति में बड़ी राहत, मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं—कोर्ट ने निदेशक के 2021 के पत्र के खंड-5 को किया रद्द, 8 सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (TGT) नियुक्ति मामले में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इतिहास, नागरिक शास्त्र और अन्य विषयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए संबंधित विषय का स्नातक स्तर पर मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) होना अनिवार्य नहीं है।

जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक के 20 अक्टूबर 2021 के पत्र के खंड-5 को रद्द करते हुए दो अभ्यर्थियों की याचिका स्वीकार कर ली। साथ ही सरकार को आठ सप्ताह के भीतर उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यदुलाल चौधरी और गोरखनाथ विश्वकर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।

भर्ती प्रक्रिया की पृष्ठभूमि

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 28 दिसंबर 2016 को स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति के लिए विज्ञापन (संख्या 21/2016) जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया में याचिकाकर्ताओं का चयन हुआ था और उनके नाम नियुक्ति के लिए अनुशंसित भी किए गए थे। इसके बावजूद काउंसलिंग और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनकी नियुक्ति नहीं की गई।

उम्मीदवारी रद्द करने का कारण

बाद में उनकी उम्मीदवारी यह कहते हुए रद्द कर दी गई कि जिस विषय में उन्होंने शैक्षणिक योग्यता हासिल की है, वह उनका मुख्य विषय (मेन/ऑनर्स) नहीं, बल्कि सहायक विषय (सब्सिडियरी) है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक के 20 अक्तूबर 2021 के पत्र (संख्या 1950 के खंड-5) का हवाला दिया गया था। इस पत्र में कहा गया था कि इतिहास, नागरिक शास्त्र एवं अन्य विषयों में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए संबंधित विषय मुख्य विषय होना जरूरी है।

अदालत का निष्कर्ष

याचिकाकर्ताओं ने इस शर्त को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में पूर्व में नीलू कुमारी एवं अन्य की याचिका पर दिए गए फैसले का भी उल्लेख किया। उस मामले में भी अभ्यर्थियों को राहत दी गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि संबंधित विषय का मुख्य विषय होना नियुक्ति की अनिवार्य शर्त नहीं बनाई जा सकती। इसी आधार पर कोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पत्र को निरस्त कर दिया और याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया आठ सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: 730 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला: मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: गिरिडीह: सर जगदीश चंद्र बोस की 89 साल से बंद लोहे की तिजोरी पर झारखंड हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

Leave a Comment