मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि आपसी रजामंदी से बने रिश्ते टूटने के बाद उन्हें जबरन यौन उत्पीड़न या रेप का नाम देना पूरी तरह गलत है।

supreme-court
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • रिश्ते टूटने के बाद रेप का नाम देना उचित नही
  • इससे पुरुषों को जबरदस्ती जहरीले रिश्ते में रहना पड़ेगा
  • पुरुषों की आजादी पर भी पड़ेगा इसका असर

 

SC news: सुप्रीम कोर्ट ने देश में तेजी से बढ़ते एक चिंताजनक कानूनी रुझान पर तीखी टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि आपसी रजामंदी से बने रिश्ते टूटने के बाद उन्हें जबरन यौन उत्पीड़न या रेप का नाम देना पूरी तरह गलत है। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों से पुरुषों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आजादी पर गंभीर असर पड़ता है, जिससे वे हमेशा के लिए एक जहरीले रिश्ते में बंधने को मजबूर हो जाते हैं।

सहमति और धोखे के बीच का बारीक फर्क

जस्टिस बीवी. नागरत्ना और जस्टि आर महादेवन की बेंच ने सुनवाई के दौरान दो बेहद महत्वपूर्ण स्थितियों के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित किया। अदालत ने कहा कि पहली स्थिति वह है जहां शुरुआत में ही संबंध बनाने के लिए किया गया वादा सरासर झूठ और धोखे पर आधारित हो।

वहीं, दूसरी स्थिति वह है जब रिश्ता टूटने के बाद किसी एक पक्ष को अपने पुराने संबंधों पर पछतावा होने लगता है। कोर्ट ने साफ किया कि बाद का पछतावा या कड़वाहट दुर्भाग्यपूर्ण हो सकती है, लेकिन इसे आपसी सहमति से बने रिश्तों को आपराधिक रंग देने और रेप जैसे गंभीर मामलों में बदलने का आधार नहीं बनाया जा सकता।

पुरुष की आजादी और न्याय प्रणाली की गरिमा

सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर ब्रेकअप के बाद हर मामले को रेप मान लिया जाएगा, तो इससे पुरुष की अपनी मर्जी और आजादी का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। आदमी इस डर में जीने लगेगा कि कहीं रिश्ता खत्म करने पर उस पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप न लग जाए।

अदालत ने यह भी चेताया कि रेप एक अत्यंत गंभीर अपराध है, जो सीधे तौर पर महिला की शारीरिक स्वायत्तता और गरिमा को ठेस पहुंचाता है। निजी रिश्तों की कड़वाहट को आपराधिक मुकदमों में बदलना न सिर्फ न्याय प्रणाली का दुरुपयोग है, बल्कि इससे असली पीड़ितों के मामलों की गंभीरता भी कम हो जाती है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: पल्स अस्पताल अटैचमेंट मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

HC News: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: गिरफ्तारियों पर सरकार से जवाब तलब, जांच अधिकारी शुक्रवार को कोर्ट में होंगे हाजिर

High court news

HC News: चतरा नगर परिषद अध्यक्ष के निर्वाचन से जुड़ा मामला: जवाब दाखिल न करने पर नगर विकास सचिव पर पांच हजार का जुर्माना

High court news

HC News: डिटेंशन सेंटर में विदेशी महिला से दुष्कर्म और हिरासत मामला: महिला को बांग्लादेश भेजने की समयसीमा पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा शपथ पत्र

High court news

HC News: फर्जी पैन कार्ड और कंपनी बनाकर ठगी के आरोपी दंपती को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: ईसीएल और 397 कामगारों से जुड़ा 52 साल पुराना विवाद: ईसीएल के 397 पूर्व कर्मियों के दावे पर हाईकोर्ट सख्त, 156 के दस्तावेजों की जांच का आदेश

Leave a Comment