Supreme Court News

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देने का मामला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 24 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme-court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद मधु कोड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायकर की है। याचिका पर जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेव की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है। बता दें कि दल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ ने मधु कोड़ा की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि मधु कोड़ा केवल चुनाव लड़ने के लिए निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाना चाहते हैं, जो उचित नहीं है।

See also  Tender Commission Case: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल ने जमानत याचिका ली वापस

कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वह मामले में दोषी हैं, इसलिए सजा पर रोक लगाने का कोई ठोस आधार नहीं है। बता दें कि निचली अदालत ने मधु कोड़ा को कोयला घोटाले में दोषी ठहराया था। इसमें उनके साथ पूर्व कोयला सचिव और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एके बसु भी शामिल थे। सभी आरोपियों को 3 साल की सजा सुनाई गई थी और उन पर जुर्माना भी लगाया गया था।

CourtNews Desk

1,830 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment