Civil Court News

Tender Commission Case: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल ने जमानत याचिका ली वापस

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
sanjeev lal court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tender Commission Case: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल की ओर से दाखिल याचिका वापस ले ली गई है। ईडी कोर्ट में शुक्रवार को 12 जुलाई को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई निर्धारित थी।

सुनवाई के दौरान संजीव लाल के अधिवक्ता की ओर से याचिका वापस लेने की गुहार लगाई गई। इस पर अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट ने ईडी के चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। अब संजीव कुमार लाल की ओर से कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों के साथ फिर से जमानत याचिका दाखिल की जाएगी।

See also  Ranchi: गबन मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत तीन पर फैसला 26 July को

बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर देने के पहले कमीशन का खेला चलता था। ईडी ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां छापेमारी की थी, जिमसें 32.35 करोड़ रुपये बरामद हुए। ईडी को यहां पर एक डायरी मिली थी, जिसमें कमीशन कहां से आया इसके बारे में सूचना लिखी गई थी।

इसके बाद ईडी ने संजीव कुमार लाल और उसे नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिनों बाद ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment