मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court
---Advertisement---

Ranchi News: जन्म से नेत्रहीन बेटी के साथ यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर मामले में शुक्रवार को पोक्सो (POCSO) की विशेष अदालत ने पिता और मां को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेश किया गया। मामला बरियातू थाना कांड से जुड़ा है, जिसकी प्राथमिकी 1 जुलाई 2025 को दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके साथ कई वर्षों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद कांके के बोरेया स्थित चंद्रा अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया। मामले में पुलिस ने अनुसंधान पूरा करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। गवाहों के परीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया है। दोष सिद्धि के बाद अब 30 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जब सजा की अवधि को लेकर अदालत में दलीलें पेश की जाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

Leave a Comment