मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में लंबे समय से कार्यरत 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स (MPW) को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुलेंद्र लोहरा एवं अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सभी याचिकाकर्ताओं की सेवा नियमित की जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि नियमितीकरण के साथ कर्मियों को सभी परिणामी लाभ दिए जाएं और उनके सेवानिवृत्ति लाभ व अन्य सुविधाओं की गणना उनकी प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से की जाएगी।

विधिवत चयन के बाद भी नहीं मिली नियमित नियुक्ति

मामले के अनुसार, वर्ष 2008 में केंद्र सरकार ने झारखंड को मलेरिया प्रभावित राज्य घोषित किया था। इसके बाद वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया अपनाकर मल्टी-पर्पज वर्कर्स की अनुबंध पर नियुक्ति की गई थी। वर्ष 2010 से 2014 के बीच केंद्र सरकार ने कई पत्र भेजकर राज्य सरकार को इन पदों पर नियमित नियुक्ति करने का निर्देश दिया था, लेकिन राज्य सरकार की ओर से समय पर इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए।

प्रशासनिक देरी और कार्रवाई के अभाव में सितंबर 2014 से वर्ष 2016-18 के बीच इन कर्मियों को काम से बाहर रहना पड़ा। बाद में राज्य सरकार ने 2150 पद सृजित किए और विज्ञापन संख्या 13/2015 के तहत इनकी दोबारा नियुक्ति की। इसके बाद कर्मियों ने अपनी प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से सेवा नियमित करने और संबंधित लाभ देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

‘अनुबंध और शपथ पत्र का हवाला देकर नियमितीकरण से इनकार नहीं कर सकते’

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से यह दलील दी गई कि याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर हुई थी और उन्होंने यह शपथ पत्र भी दिया था कि वे नियमितीकरण का दावा नहीं करेंगे। हाईकोर्ट ने सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य एक आदर्श नियोक्ता है और कर्मचारियों की मजबूरी व कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर उन पर अन्यायपूर्ण शर्तें नहीं थोप सकता।

कोविड-19 सेवा और ‘कृत्रिम सेवा विराम’ पर कोर्ट की टिप्पणी

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ताओं का चयन विधिवत विज्ञापन और निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुआ था, इसलिए उनकी नियुक्ति को अवैध नहीं कहा जा सकता। ये कर्मी वर्षों से बिना किसी शिकायत के स्थायी प्रकृति का काम कर रहे हैं और कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी सेवाएं दीं। कोर्ट ने यह भी माना कि वर्ष 2014 से 2016 के बीच सेवा में आया अंतराल कर्मचारियों की किसी गलती से नहीं, बल्कि सरकार की प्रशासनिक देरी के कारण हुआ था। अदालत ने इसे एक ‘कृत्रिम सेवा विराम’ करार देते हुए कहा कि इसके आधार पर कर्मियों को नियमितीकरण और उससे जुड़े लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

Leave a Comment