Civil Court News

Court News: नशीली सिरप तस्करी मामला: दो महिलाओं समेत पांच तस्करों को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख का जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Oct, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Court News: नशीली सिरप तस्करी मामला: दो महिलाओं समेत पांच तस्करों को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख का जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के एक गंभीर मामले में मंगलवार को अपर न्यायायुक्त देबाशीष महापात्रा की अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो महिलाओं समेत पांच अभियुक्तों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। सजा पाने वाले अभियुक्तों में रानी, महिमा, करन सिंह, राजन कुचवादिया और आशीष शामिल हैं। अदालत ने पूर्व में 9 अक्टूबर को सुनवाई पूरी करते हुए इन सभी को दोषी करार दिया था। यह पूरा मामला एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की धारा 17/24 से जुड़ा हुआ है।

See also  जेएसएमडीसी को दे दी घाटे वाली खदान, बदलने को कहा तो जब्त कर लिए 82 करोड़

क्या था पूरा मामला:

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 26 फरवरी 2024 की है। रेलवे सुरक्षा पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के पास बने फुट ओवरब्रिज पर दो महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्धावस्था में घूमते हुए देखा था। सभी के पास भारी-भरकम बैग थे।

पुलिस को शक होने पर जब रोककर उनके बैगों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक हजार से अधिक नशीली कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। इतनी भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाने को लेकर वे पुलिस को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और न ही दवाओं की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत कर सके। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में लंबी चली सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध होने के बाद अब अदालत ने इन्हें यह सजा सुनाई है।

CourtNews Desk

1,830 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment