मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कदाचार और ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने की साजिश के मामले में रांची पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है। इस मामले में परीक्षा केंद्र के समन्वयक, ऑब्जर्वर और एक परीक्षार्थी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इन तीन आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुआ आरोप पत्र

पुलिस द्वारा टाटीसिलवे थाना कांड संख्या 54/2026 के तहत दाखिल की गई चार्जशीट में निम्नलिखित तीन आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है:

इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112(2) और झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों पर नियंत्रण एवं रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2023 की विभिन्न कठोर धाराओं के तहत आरोप पत्र समर्पित किया गया है।

कैसे हुआ था नकल का खुलासा?

मामले के अनुसार, 8 मई 2026 को टाटीसिलवे के महिलोंग स्थित विरुपाक्ष डिजिटल हब में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह मनरेगा के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने परीक्षार्थी प्रदीप प्रसाद को नकल की पर्ची के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। जांच में सामने आया कि उस पर्ची पर परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से जुड़े महत्वपूर्ण शब्द (की-वर्ड्स) और उनके संभावित उत्तर लिखे हुए थे। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन अन्य परीक्षार्थियों की गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई थीं।

ब्लूटूथ डिवाइस और सीसीटीवी फुटेज से खुले राज

  • ब्लूटूथ और उपकरण बरामद: पुलिस पूछताछ और परीक्षार्थी प्रदीप प्रसाद के बयान में यह बात सामने आई कि परीक्षा केंद्र के समन्वयक आयुष कुमार सिंह ने परीक्षा के दौरान बाहर से संपर्क करने के लिए उसे ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराया था। पुलिस ने जांच के क्रम में आयुष के किराये के कमरे से डेस्कटॉप और वाई-फाई राउटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए थे।

  • ऑब्जर्वर की संदिग्ध भूमिका: जांच के तथ्यों के अनुसार, परीक्षा केंद्र की लैब-4 के सीसीटीवी फुटेज में ऑब्जर्वर अविनाश कुमार और आलोक कुमार सिंह को एक परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड लेते और कुछ देर बाद उसके साथ एक पर्ची लौटाते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: आदित्यपुर हत्याकांड: आरोपी दशरथ प्रसाद को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment