high court news

हाई कोर्ट ने कहा- नेता प्रतिपक्ष बनाया तो जल्द करें लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त और अन्य रिक्त संवैधानिक पदों पर जल्द नियुक्ति करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति हो गई है, तो अब इन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति में विलंब नहीं होना चाहिए।

अदालत ने सरकार को रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शुरू की गई प्रक्रिया की भी जानकारी शपथपत्र के माध्यम से दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले की अब अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विधानसभा ने नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी है।

See also  CM हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, ईडी के समन के खिलाफ याचिका खारिज

लोकायुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरूः सरकार

ऐसे में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति का मामले पर अब सुनवाई नहीं होनी चाहिए। इस पर प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति होने के बाद भी सूचना आयुक्तों, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग एवं ऐसे ही अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के लिए अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है।

प्रार्थी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र ने अदालत को बताया कि पिछले 4 वर्षों से इतने महत्वपूर्ण संस्थान में आयुक्त नहीं है। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया राज्य में लोकायुक्त की नियुक्तिकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सरकार ने एक कमेटी बनायी है। जल्द ही लोकायुक्त की नियुक्ति कर ली जाएगी। इसके लिए समय चाहिए। इस पर अदालत ने जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

See also  गंदगी का आंबार देख कोर्ट ने कहा- अपनी अंतिम सांसे ले रहा बड़ा तालाब, जलस्रोतों को बचाए सरकार
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment