high court news

High Court News: सैनिटाइज होकर झारखंड हाई कोर्ट हुआ तैयार, बुधवार से होंगे सभी काम

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • नई याचिका दाखिल होने के साथ-साथ मामलों में होगी सुनवाई

रांची। कोरोना संकट को देखते हुए झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को भी किसी तरह का कोई भी काम नहीं हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में दवा का छिड़काव किया गया और सैनिटाइज किया है। इस दौरान कोर्ट रूम, वकीलों को बैठने वाले हॉल, सेक्शन ऑफिस सहित पूरे परिसर में दवा का छिड़काव किया गया। सैनिटाइज के बाद अब बुधवार को न्यायिक कार्य सहित अन्य कार्य होंगे।

हाई कोर्ट से संबंधित एक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से हाई कोर्ट की ओर से नोटिस जारी कर सभी काम बंद करने को कहा गया। जानकारी के अनुसार एक जस्टिस के हाउस गार्ड का संपैल लिया गया था। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हाई कोर्ट के सभी कार्य को निलंबित कर दिया गया है।

See also  सारंडा में फर्जी मुठभेड़ के आरोपी सीआरपीएफ के कमांडेंट शंभू विश्वास को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

हाई कोर्ट में कार्य निलंबित होने का पढ़ें नोटिस

hcnotice

इस दौरान हाई कोर्ट न्यायिक या गैर न्यायिक कार्य नहीं हुआ। हालांकि लॉक डाउन में वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए ही मामलों की सुनवाई की जा रही थी। इस दौरान कई जज हाई कोर्ट में बैठकर ही मामलों की सुनवाई करते थे। ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इसे भी निलंबित कर दिया गया और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

इससे पहले चार दिनों के लिए याचिका दाखिल करने पर भी रोक लगा दी गई है। क्योंकि याचिकाओं के बैक लॉग होने की वजह से दाखिल करने पर रोक लगाई गई थी।

See also  HC News: जज नियुक्ति परीक्षा मामले में एकल पीठ करेगी सुनवाई, सरकार के फैसले को दी है चुनौती
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment