मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: पत्नी के चरित्र पर कीचड़ उछालना अधिवक्ता पति को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने 24 साल बाद मंजूर किया तलाक

High court news
---Advertisement---

दहेज के लिए चार लाख रुपये मांगने और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करने के आरोपों को माना क्रूरता; पति की अपील नहीं, पत्नी की याचिका पर मिला तलाक

Ranchi News: पत्नी के चरित्र और पवित्रता पर बेबुनियाद आरोप लगाना पति को भारी पड़ गया। झारखंड हाईकोर्ट ने इसे मानसिक क्रूरता मानते हुए 24 साल पुराने विवाह को समाप्त करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि पत्नी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले आरोप और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना सामान्य घरेलू विवाद नहीं, बल्कि वैवाहिक क्रूरता है। हालांकि, पत्नी की ओर से पति पर परित्याग का आरोप साबित नहीं हो सका।

मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने स्वर्णा झा उर्फ स्वर्णा मिश्रा की ओर से दायर प्रथम अपील पर पांच नवंबर को फैसला सुनाया। स्वर्णा ने पति प्रसून कुमार मिश्रा के खिलाफ वर्ष 2008 में फैमिली कोर्ट, जमशेदपुर में तलाक की याचिका दायर की थी। फैमिली कोर्ट ने 25 जुलाई 2011 को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द करते हुए क्रूरता के आधार पर तलाक की मंजूरी दे दी।

दहेज के लिए चार लाख रुपये मांगने का आरोप

स्वर्णा और प्रसून की शादी 10 मार्च 2002 को हुई थी। दिसंबर 2002 में उनके बेटे का जन्म हुआ। पत्नी का आरोप था कि बेटे के जन्म के बाद पति और ससुराल वालों ने व्यवसाय के लिए चार लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 17 मई 2003 को उसे घर से निकाल दिया गया। उसने पति पर गाली-गलौज और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था। पति ने इन आरोपों से इनकार करते हुए उलटे पत्नी और उसके परिवार पर दस लाख रुपये मांगने तथा अपने परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

दूसरे पुरुष से संबंध और चरित्र पर लगाए आरोप

हाईकोर्ट ने पाया कि पति ने अपने लिखित जवाब में पत्नी के किसी अन्य पुरुष के साथ आने-जाने और उसके चरित्र को लेकर आरोप लगाए थे। सुनवाई के दौरान पत्नी के सहकर्मी पर भी यह कहकर सवाल उठाया गया कि वह अविवाहित होने के कारण पत्नी का पक्ष ले रहा है। अदालत ने माना कि ऐसे आरोप महिला के चरित्र और पवित्रता पर सीधा आक्षेप हैं। ये आरोप मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आते हैं।

खंडपीठ ने यह भी पाया कि पत्नी और उसके गवाहों ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और अपमानित किए जाने की बात कही थी। दो स्वतंत्र गवाहों ने भी इसकी पुष्टि की। अदालत के अनुसार, पत्नी की गरिमा को इस तरह ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

अदालत ने दहेज की मांग के आरोप को भी प्रथमदृष्टया स्थापित माना। उसने कहा कि मांग की तारीख याद नहीं होना अपने आप में आरोप को खारिज करने का आधार नहीं हो सकता। वैवाहिक मामलों में साक्ष्य का मूल्यांकन संभावनाओं की प्रबलता के आधार पर किया जाता है, न कि आपराधिक मुकदमों की तरह संदेह से परे प्रमाण के आधार पर।

परित्याग का आरोप साबित नहीं

अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल लंबे समय तक अलग रहने से परित्याग साबित नहीं होता। इसके लिए साथ रहने का इरादा छोड़ने की मंशा यानी एनिमस डेजरेंडी भी साबित करनी होती है। पति लगातार वैवाहिक जीवन फिर से शुरू करने की इच्छा जताता रहा था। इसलिए पत्नी की ओर से परित्याग का आधार साबित नहीं हुआ। इसके बावजूद क्रूरता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर हाईकोर्ट ने पत्नी की अपील स्वीकार कर विवाह विच्छेद का आदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

Leave a Comment