high court news

Ranchi: कुख्यात अपराधी अमन साहू बड़कागांव से लड़ना चाह रहा चुनाव, सजा पर रोक लगाने को लेकर दाखिल की याचिका

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JH Highcourt
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: कुख्यात अपराधी अमन साहू बड़कागांव से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर उनकी ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। बुधवार को हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की पीठ में मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया। गुरुवार को सुनवाई निर्धारित की है। अमन साहू की ओर से अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि अमन साहू बड़कागांव से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहता है।

उनकी सजा पर रोक लगाते हुए उसे चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की जाए। इसके लिए रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के केस का हवाला दिया गया है। अमन साहू को रामगढ़ के एक मामले में छह साल और लातेहार के एक मामले में तीन साल की सजा मिली है। अमन साहू लातेहार के मामले में पूरी सजा काट चुका है।

See also  CC News: रास्ता विवाद मामले में एसडीएम का आदेश रद्द, न्यायायुक्त ने दिया पुनः सुनवाई का निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment