high court news

आदिवासियों के धर्मांतरण पर राज्य सरकार के साथ केंद्र से मांगा जवाब- हाईकोर्ट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


राज्य में आदिवासियों के धर्मांतरण पर रोक की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय व जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में राज्य एवं केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि झारखंड के किन-किन जिलों में आदिवासियों का धर्मांतरण हो रहा है और कितनों ने मतांतरण किया है? सरकार इसे रोकने के लिए क्या-क्या कार्रवाई कर रही है? अदालत ने इस संबंध में दोनों को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को निर्धारित की गई है। इस संबंध में सोमा उरांव की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि झारखंड में आदिवासियों का मतांतरण हो रहा है। मतांतरण की जांच के लिए लिए सरकार को एक कमेटी का गठन करना चाहिए। चंगाई सभा के माध्यम से आदिवासियों को लालच देकर मतांतरण कराया जा रहा है। इसपर रोक लगाने की जरूरत है। इस पर अदालत ने केंद्र एवं राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

See also  दारोगा बहालीः पीटी परीक्षा में आरक्षण की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment