Tribunal News

एनजीटी ने कहा, पीने योग्य पानी के दुरुपयोग और बर्बादी करें बंद

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
National Green Tribunal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने कहा कि (Drinking Water) पीने योग्य पानी के दुरुपयोग और बर्बादी को रोका जाना चाहिए। अधिकारियों को लगाताार इसकी निगरानी करनी चाहिए।

एनजीटी प्रमुख जस्टसि आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने टिप्पणी करते हुए पानी की बर्बादी रोकने की मांग करने वाले याचिकाकर्ता से कहा कि वह कानून के तहत संबंधित वैधानिक अधिकारियों के समक्ष मामला उठाए।

पीठ ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि पानी की बर्बादी को रोका जाना चाहिए लेकिन मुद्दा निरंतर निगरानी का है, जो संबंधित अधिकारियों द्वारा ही किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में रेगुलर कोर्ट खोलने के लिए बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

See also  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एनजीटी के पास कानून रद करने का अधिकार नहीं

प्राधिकरण शहर के निवासी महेश चंद्रा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें पीने योग्य पानी की बर्बादी को रोकने और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पानी भरने वाले बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

आवेदक के अनुसार डीजेबी अधिकारियों को पानी भरने की प्रक्रिया की निगरानी करनी चाहिए, एक ऑपरेटर कैबिन की स्थापना की जानी चाहिए और संबंधित अभियंता द्वारा निगरानी को सक्षम करने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किया जाना चाहिए।

आवेदक ने यह भी कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा पीने योग्य पानी का अंधाधुंध दुरुपयोग और बर्बादी की जाती है।

See also  वायु प्रदूषणः दिल्ली में नौ नवंबर से सभी तरह के पटाखों की बिक्री पर रोक

एनजीटी ने इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति के लिए टैंकरों को भरने के दौरान पानी की बर्बादी पर चिंता जाहिर की थी और दिल्ली जल बोर्ड को मामले पर गौर करने का निर्देश दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment