Association

झारखंड में रेगुलर कोर्ट खोलने के लिए बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 21 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand state bar council
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड की सभी (Civil Court) निचली अदालत में रेगुलर कोर्ट में सुनवाई को लेकर बार काउंसिल के चेयरमैन ने झारखंड हाईकोर्ट के (Chief Justice) चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन को पत्र लिखा है।

इसको लेकर (State Bar Council) झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने सभी जिला बार संघों से मतंव्य मांगा था। जिसमें लगभग सभी संघों और वकीलों ने रेगुलर कोर्ट शुरू किए जाने की वकालत की है।

स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने कहा कि रेगुलर कोर्ट शुरू करने के लिए सभी जिला बार संघ तैयार हैं। जिसको देखते हुए चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन को पत्र लिखा है।

See also  Jhalsa News: लोक अदालत में सुलझे मोटर वाहन दुर्घटना के 115 मामले, आश्रितों को मिले 5 करोड़ का चेक

इसे भी पढ़ेंः मानहानि मामलाः CM हेमंत सोरेन और निशिकांत दुबे विवाद में ट्वीटर के खिलाफ पेपर पब्लिकेशन का आदेश

पत्र में कहा गया है कि फिजिकल कोर्ट शुरू नहीं होने की वजह से वकीलों की आर्थिक स्थित बहुत ही दयनीय हो गई है और मुवक्किलों को भी बहुत परेशानी हो रही है।

इसलिए जनवरी माह से निचली अदालतों में रेगुलर सुनवाई शुरू की जाए, नहीं तो बार काउंसिल इसके खिलाफ कठोर कदम उठाएगा। इसको लेकर बार काउंसिल की बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

अधिवक्ताओं का कहना है कि अब राज्य में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। ऐसे में अब फिजिकल कोर्ट शुरू कर देना चाहिए। ताकि अधिवक्ताओं आर्थिक परेशानी से निजात मिले।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment