Supreme Court News

जमीन घोटाले में IAS विनय चौबे को SC से मिली जमानत, जेल से बाहर आने की संभावना

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 Jul, 2026
1 min read 1.2k views
IAS Vinay kumar Chaubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हजारीबाग जमीन घोटाला मामले में आरोपी आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई के बाद याचिका स्वीकार करते हुए जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है।

विनय चौबे को पांचवे मामले में जमानत मिली है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विनय चौबे जेल से बाहर आ सकते हैं। हालांकि एक अन्य मामला है, जिसमें पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

पूर्व में विनय कुमार चौबे को शराब घोटाले के दो मामले हजारीबाग भूमि घोटाले सहित चार मामलों में जमानत मिल चुकी है। पांचवे मामले में उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई गई थी। निचली अदालत और हाई कोर्ट ने उन्हें इस मामलों में जमानत देने से इन्कार कर दिया था।

See also  Arvind Kejriwal रहना चाहते हैं जेल से बाहर, 7 दिन जमानत बढ़ाने के लिए दाखिल की याचिका

विनय कुमार चौबे को शराब घोटाले में एसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती चली गईं। जब एसीबी ने उन्हें हजारीबाग के उपायुक्त रहते हुए वन भूमि में फर्जीवाड़ा कर खरीद-बिक्री के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment