high court

High Court News: सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका ने तीन करोड़ कैश देकर खरीद जमीन, जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Jul, 2020
1 min read 1.2k views
BJP MP nishikand dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने देवघर में तीन करोड़ रुपये कैश देकर जमीन खरीदी है। इसकी जांच को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

प्रार्थी राम आयोध्या शर्मा की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने बताया कि याचिका में पूरे मामले की जांच इनकम टैक्स विभाग से कराने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि निशिकांत की पत्नी अनामिका गौतम ने देवघर में जमीन की खरीदारी की जिसमें उन्होंने तीन करोड़ रुपये कैश में दिया है। जबकि इनकम टैक्स एक्ट की धारा 271 (डी) के अनुसार कृषि भूमि या रियल स्टेट के लिए खरीदी जाने वाली जमीन में मात्र बीस हजार रुपये ही कैश दिया जा सकता है।

See also  Bail granted: मिली जमानत अवैध रूप से हथियार की खरीद-बिक्री के आरोपी को नौ महीने जेल काटने के बाद मिली जमानत

शेष राशि को चेक या ड्राफ्ट से देना है। काले धन पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने उक्त नियम बनाए हैं, जिसका उल्लंघन किया गया है। याचिका में उक्त जमीन की जमाबंदी रद करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment