high court

JPSC Exam की परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ में अभ्यार्थी पर प्राथमिकी दर्ज का निर्देश

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 17 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

JPSC Exam: Jharkhand High court के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने जेपीएससी परीक्षा की ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने वाले प्रार्थी गोपाल कुमार महथा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान रजिस्ट्रार जनरल को बुलाकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने जेपीएससी की ओर से मूल ओएमआर शीट और प्रार्थी की ओर से कोर्ट में प्रस्तुत ओएमआर शीट में काफी अंतर पाया गया। जिसके बाद अदालत ने प्रार्थी गोपाल कुमार महथा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा।

साथ ही अदालत ने जेपीएससी और प्रार्थी की ओर से पेश किए गए ओएमआर शीट को सीलबंद कर रखने को कहा है। इस संबंध में गोपाल कुमार महथा की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बताया गया कि जेपीएससी की ओर से वर्ष 2024 में संयुक्त सिविल सेवा की परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। प्रार्थी ने इसमें आवेदन किया था। मार्च 2024 में जेपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया। इसके बाद उनकी ओर से प्रश्नों का उत्तर भी जारी किया गया। प्रार्थी ने दावा किया उसे परीक्षा में 246 अंक मिले हैं। लेकिन उनका चयन नहीं किया गया है।

See also  पीएम को विशेष सुविधा देने के मामले में हाईकोर्ट ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से किया जवाब तलब

जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल और प्रिंस कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि प्रार्थी को मात्र 46 अंक ही मिले है। इस पर अदालत ने जेपीएससी से प्रार्थी की ओएमआर शीट सीलबंद लिफाफे में पेश करने का निर्देश दिया था। जेपीएससी की ओर से ओएमआर शीट प्रस्तुत की गई। जब अदालत ने प्रार्थी और जेपीएससी के ओएमआर शीट मिलान कराया तो प्रतीत हुआ कि प्रार्थी ने ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की है। इसके बाद अदालत ने प्रार्थी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की है। अदालत ने प्रार्थी को किसी प्रकार की राहत देने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment