मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Rain water harvesting: Ranchi में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जांच करेगी वकीलों की छह सदस्यीय टीम, टीम गठित

jharkhand high court
---Advertisement---

Rain water harvestingt in Ranchi : राजधानी रांची में बहुमंजिली इमारतों में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच वकीलों की कमेटी करेगी। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने छह वकीलों की कमेटी बनायी। यह कमेटी रांची नगर निगम के उन दावों की जांच करेगी जिसमें कहा गया है कि भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम(Rain water harvesting system) काम कर रहा है। कमेटी यह देखेगी की रेन वाटर हार्वेस्टिंग काम कर रहा है या नहीं। इसका रखरखाव नियमित होता है या नहीं। कमेटी रांची नगर निगम के तीन अभियंताओं के साथ जांच करेगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपेगी।

इस मामले की सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से अदालत को बताया गया है कि शहर में 710 बहुमंजिली इमारतों में से 648 में वाटर हार्वेस्टिंग है। वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूकता के लिए एनजीओ, सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद ली जा रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पांच हजार और तीन हजार स्टीकर बांटे गए हैं। एफएम रेडियो के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है। 3000 स्टीकर भी बांटे गए हैं।

इस पर न्याय मित्र ने निगम के दावे पर सवाल उठाया था। न्याय मित्र ने कहा था कि निगम ने अपने जवाब में यह नहीं बताया है कि इन बहुमंजिली इमारतों मे लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम काम कर रहा है या नहीं। उसका रखरखाव हो रहा या नहीं। अंतिम बार निगम की ओर से इनकी कब जांच की गयी थी। इस कारण सभी बहुमंजिली इमारतों में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच की जानी चाहिए।

सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि रांची के तीनों डैम हटिया कांके एवं गेतलसूद से छह माह तक जलापूर्ति की कोई समस्या नहीं है। इसलिए गर्मी में पेयजल की समस्या नहीं होगी। भविष्य में रांची में पेयजल का संकट न आए इसके लिए निगम और सरकार योजनाएं बना रही है।

कांके डैम, हटिया डैम एवं गेतलसूद डैम का झारखंड स्टेट स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के माध्यम से सेटेलाइट मैपिंग की जाएगी, ताकि इन तीनों डैमों का जल स्रोत, कैचमेंट एरिया, डैम के आसपास के अतिक्रमण आदि की जानकारी हो सके। तीनों डैम के कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाया जाएगा ताकि भूमिगत जल स्त्रोत बना रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment