high court

High Court: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में संविदा पर की जा रही नियुक्तियों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Jul, 2024
1 min read 1.2k views
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

High Court: रामगढ़ जिले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विभिन्न पदों पर संविदा पर की जा रही नियुक्ति पर सोमवार को हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को निर्धारित की है। इस संबंध में रंजीत साव समेत आठ लोगों ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि रामगढ़ जिले में संविदा पर कार्य कर रहे आठ लोगों की सेवा दिसंबर 2023 में समाप्त कर दी गयी थी। इसके बाद फिर उसी पद पर संविदा पर नियुक्ति की जा रही है। अदालत को बताया गया कि इसके पूर्व हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा गया है कि संविदा पर काम कर रहे लोगों को हटाने के बाद उसी पद पर दोबारा संविदा पर नियुक्ति नहीं की जा सकती।

See also  गिरफ्तारी के 24 घंटे में धोखाधड़ी के आरोपी को मिली जमानत, HC ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल


इसी फैसले के आलोक में देवघर जिले में भी पेयजल विभाग की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट की रोक के बाद दे‌वघर में संविदा पर नियुक्ति प्रक्रिया के लिए जारी विज्ञापन रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी रामगढ़ के उपायुक्त को भी प्रार्थियों ने दी, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। रामगढ़ में उपायुक्त नियुक्ति पत्र देने की तैयारी कर रहे हैं। सुनवाई के बाद अदालत ने रामगढ़ में संविदा पर हो रही नियुक्ति पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment