Supreme Court News

वरीय अफसरों को तलब करने वाले झारखंड हाईकोर्ट के आदेश से सुप्रीम कोर्ट नाराज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अग्रिम जमानत के एक मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को तलब करने वाले झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के उस आदेश को निरस्त कर दिया। जिसमें हाईकोर्ट ने आपराधिक न्याय प्रणाली की बेहतरी के लिए राज्य के अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थिति होने के लिए कहा था।

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और सभी हाईकोर्ट को ऐसे मामलों में अनावश्यक रूप से अधिकारियों को तलब करने को लेकर सजग रहने को कहा। हाईकोर्ट ने इस मामले में बासीर अंसारी नामक उस शख्स को जमानत भी दे दी।

See also  Jharkhand News/Jhalsa: मध्यस्थता से होती है समाज की जीत- जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद

इसे भी पढ़ेंः कोरोना के इलाज के लिए दवा के परीक्षण के आग्रह को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले के दायरे से बाहर निकल गया। अगर हाईकोर्ट को लगता था कि आपराधिक न्याय प्रणाली की बेहतरी के लिए अधिकारियों को तलब किया जाना चाहिए तो वह उसे जनहित याचिका में तब्दील कर सकता था। सुप्रीम कोर्ट 9 अप्रैल और 13 अप्रैल को पारित हाईकोर्ट के दो आदेशों के खिलाफ झारखंड सरकार द्वारा दाखिल एसएलपी पर सुनवाई कर रही थी।

झारखंड हाईकोर्ट ने एक मामले में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया था और उनसे पूछा था कि क्यों नहीं उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए?।

See also  Jharkhand High Court News: AICTE की मंजूरी के बावजूद छात्रों को परीक्षा से रोका, हाईकोर्ट सख्त — CBI जांच के आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment