Supreme Court News

कोरोना के इलाज के लिए दवा के परीक्षण के आग्रह को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: drug Test For Treatment of Corona सुप्रीम कोर्ट ने एक डाक्टर द्वारा दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र और आयुष मंत्रालय को उस दवा का परीक्षण कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था, जिसके बारे में उनका दावा है कि इसे कोरोना के इलाज के लिए विकसित किया गया है।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका में जिन निर्देशों को दिए जाने का अनुरोध किया गया है, वे सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नीति से संबंधित हैं। इस सुनवाई में जस्टिस आरएस रेड्डी और जस्टिस एसआर भट भी शामिल हैं।

See also  Defection Case: बाबूलाल मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

इसे भी पढ़ेंः स्कूल फीसः सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार तैयार होकर आए

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि अदालत आयुर्वेद-आधारित इलाज की प्रभावकारिता के संबंध में याचिकाकर्ता के दावे का आकलन करने की स्थिति में नहीं है, जिसे वह कोरोना के उपचार के लिए विकसित करने का दावा करते हैं। इसलिए हम याचिका पर विचार करने से इन्कार करते हैं। याचिका खारिज की जाती है।

गाजियाबाद के एक अस्पताल में सलाहकार (पैथोलाजी) के रूप में काम कर रहे एक चिकित्सक द्वारा दाखिल याचिका में दावा किया गया था कि पिछले साल जुलाई में वह कोरोना वायरस के दुष्प्रभावों को पूरी तरह से ठीक करने के लिए एक असरदार दवा तैयार करने में सफल रहे।

See also  सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब महिलाएं भी दे सकेंगी NDA की परीक्षा

अधिवक्ता शलभ गुप्ता द्वारा दाखिल याचिका में दावा किया गया कि याचिकाकर्ता द्वारा तैयार की गई दवा उनके द्वारा देखे गए सभी मामलों में प्रभावी रही है और यह उपचार बहुत सस्ता है। इसलिए इसके परीक्षण की अनुमति प्रदान की जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment