मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

झालसा दिलाएगा लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ, तीस जनवरी को होगा कार्यक्रम

jharkhand legal service authority
---Advertisement---

रांचीः झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (Jhalsa) की ओर से राज्य के लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

तीस जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में राज्य के कई लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। झालसा अभी तक लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह ही प्रदान करता है।

झालसा के अधिकारियों की माने तो झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एचसी मिश्रा के निर्देश पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की योजना बनाई गई है।

इसे भी पढ़ेंः मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका, अपने चहतों को टेंडर देने का आरोप

कोरोना संकट के चलते अब जिलों में जाकर लाभुकों को योजनाओं का लाभ नहीं दिलाया जा सकता है। इसको देखते हुए तीस जनवरी को राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इस दौरान कुछ लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही जिला विधिक प्राधिकार अपने स्तर से चयनित लाभुकों को योजनाओं को लाभ पहुंचाएगा।

इसके लिए जिलों में संबंधित अधिकारियों के साथ डालसा की टीम संपर्क स्थापित कर लाभुकों का चयन कर रही है। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

इसके तहत विधवा, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय सहित सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिया जाएगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

Leave a Comment