Jobs

Sarkari Naukari: हिंदी-अग्रेजी ट्रासंलेशन पर हो कमांड, तो हाई कोर्ट में नौकरी पक्की; 142400 मिलेगी सैलेरी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Jun, 2024
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jobs
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Patna High Court Bharti 2024 (Sarkari Naukari) : अगर आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। बस आपको अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन पर आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। पटना हाईकोर्ट ने ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार इन दोनों पदों पर 80 रिक्तियां हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। आवेदन करने के लिए पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाना होगा।

पटना हाईकोर्ट की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर पदों के लिए आवेदन 31 मई से 30 जून तक करना है। 30 जून के बाद अप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। हालांकि फीस का पेमेंट 2 जुलाई 2024 तक किया जा सकता है।

Patna High Court Bharti 2024 : कितनी मिलेगी सैलरी?

पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूपरीडर (ग्रुप बी) पद पर पे मैट्रिक्स 7 में 7वें आरपीसी के अंतर्गत पे लेवल 7 (₹44900/- to ₹142400/-) के अनुसार सैलरी मिलेगी। साथ में कई प्रकार के भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

See also  विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी

Patna High Court Bharti 2024 : योग्यता

ट्रांसलेटर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। ग्रेजुएशन में इंग्लिश सब्जेक्ट का होना जरूरी है। साथ में हिंदी की नॉलेज भी जरूरी है। इसके अलावा ट्रांसलेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भी किया होना चाहिए। लॉ की डिग्री और उर्दू/मराठी/संथाली भाषा जानने वाले को वरीयता दी जाएगी।

उम्र सीमा कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा कैटेगरी के अनुसार भिन्न-भिन्न है। अनारक्षित और EWS वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल है। जबकि इन्हीं कैटेगरी की 40 साल उम्र तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। बीसी और ईबीसी कैटेगरी के पुरुषों और महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 साल है। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 47 साल है।

See also  जमीन विवादः सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के जमीन निबंधन रद करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Patna High Court Bharti 2024 : चयन प्रक्रिया

ट्रांसलेटर पद पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है

  • -लिखित परीक्षा
  • -कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट (20 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड)

Patna High Court Bharti 2024 : आवेदन शुल्क

अनारक्षित, बीसी, ईबीसी और इडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है।

Patna High Court Bharti 2024 : किन शहरों में होगी भर्ती परीक्षा?

ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन बिहार के पटना, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर शहरों में किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment