high court news

जमीन विवादः सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के जमीन निबंधन रद करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
anamika_gautam_wife_of_nishikant_dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की ओर से खरीदी गई जमीन के निबंधन को रद्द करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई दस जून को निर्धारित की गई गई।

अनामिका गौतम ने देवघर जिले के एलकेसी धाम में अपनी कंपनी ऑनलाइ इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिडेट के नाम पर जमीन की खरीदारी की है। देवघर उपायुक्त ने यह कहते हुए इस जमीन के निबंधन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है कि यह जमीन बिकाऊ नहीं है। इसके बाद देवघर डीसी के निर्णय को हाई कोर्ट में इसे चुनौती दी गई है।

See also  Hemant Soren-Ed: हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर ईडी की शिकायतवाद को रद्द करनेवाली याचिका पर सुनवाई 12 जुलाई को

इसे भी पढ़ेंः 100 करोड़ वसूलीः बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ होगी CBI जांच

सुनवाई के दौरान अनामिका गौतम के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने अदातल को बताया कि जमीन से संबंधित एक्ट के अनुसार उपायुक्त को जमीन के निबंधन को रद करने का अधिकार नहीं है, लेकिन उन्होंने जमीन के निबंधन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो कि नियमानुसार सही नहीं है। इस पर अदालत ने सरकार से जवाब मांगा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment