News

FSL Lab: हाईकोर्ट ने पूछा- बिना जानकारी दिए विज्ञापन को कैसे लिया वापस, गृह सचिव तलब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 29 Oct, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: FSL Lab झारखंड हाईकोर्ट में रांची फॉरेंसिक साइंस लैबरोटरी (FSL, Ranchi) में सुविधा बढ़ाने और रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात को लेकर कड़ी नाराजगी जताई कि जब गृह सचिव के आश्वासन के बाद विज्ञापन जारी कर दिया गया तो उसे नियमावली में संशोधन के नाम कैसे वापस ले लिया गया।

चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने कहा कि ऐसा करने का अधिकार सरकार को किसने दे दिया, जब यह मामला कोर्ट के समक्ष है और कोर्ट ने तीन माह में सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान गृह सचिव ने भी इसकी जानकारी कोर्ट को नहीं दी थी।

See also  विस नियुक्ति घोटाला: हाई कोर्ट ने कहा- अगली तिथि को जांच रिपोर्ट पेश करें, नहीं तो उपस्थित होंगे विस सचिव

अदालत ने कहा कि यह कोर्ट के आदेश की अवहेलना है और अवमानना का मामला प्रतीत हो रहा है। अदालत ने कहा कि हर बार सरकार कोर्ट के आदेश को नहीं मानती है। विज्ञापन वापस लेने से पहले किसी को भी इसकी जानकारी कोर्ट के देनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ेंः Judge Uttam Anand murder case: हाईकोर्ट ने कहा- इतने बड़े मामले का ऐसा हश्र होना सिस्टम और हिंदुस्तान के लिए दुखद, अब तक की…

इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से कहा गया कि विज्ञापन वापस लेने का अधिकार सरकार को है, क्योंकि नियुक्ति के लिए नई नियमावली बनाई जानी है। जल्द ही नियमावली बनेगी और फिर से विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस पर अदालत ने कहा कि सब ज्यूडिश मैटर में सरकार ऐसा कर सकती है।

See also  HC News: रांची के सभी थानों और चौक- चौराहों के CCTV कैमरे चालू करने का निर्देश

अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि समस्या यही है कि महाधिवक्ता को राज्य सरकार की शक्ति का पता है, लेकिन कोर्ट की शक्ति की जानकारी उनको नहीं है। इसके बाद अदालत ने 12 नवंबर को गृह सचिव को अदात में पेश होने का आदेश दिया है। ताकि वे पूरे मामले की जानकारी कोर्ट के दे सकें।

बता दें कि धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से बताया गया कि पकड़े गए दो आरोपियों के यूरिन और ब्लड सैंपल की जांच के लिए रांची एफएसएल भेजा गया था। लेकिन उन्होंने यह कहते हुए सैंपल लौटा दिया था कि यहां पर इसके जांच की सुविधा नहीं है। इसके बाद से कोर्ट इस मामले में भी सुनवाई कर रहा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment