Supreme Court News

ED के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, कहा- समन अवैध

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Aug, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CM Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hemant Soren in Supreme Court: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी की समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। हालांकि इस पर अभी सुनवाई की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

संभावना जताई जा रही है कि उनके अधिवक्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में मेंशन (जल्द सुनवाई) किया जा सकता है। उसके बाद अदातल इस पर सुनवाई की तिथि निर्धारित कर सकती है।

इसे भी पढ़ेंः फारेंसिंक साइंस लैब में सहायक निदेशक के पद पर चयनित 11 अभ्यर्थियों को HC ने जारी किया नोटिस

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन पर पत्र लिखकर उसे अवैध करार दिया था और कानूनी रूप से आगे बढ़ने की बात कही थी। गुरुवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।

See also  Land Scam: जेल से छुटे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाई बंसत सोरेन लेकर पहुंचे रिहाई का आदेश

ईडी कार्यालय नहीं गए सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के दूसरी बार समन किया है, लेकिन हेमंत सोरेन गुरुवार को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यालय के एक कर्मी के माध्यम से ईडी को पत्र भेजकर
जानकारी दी है कि उन्होंने ईडी के अधिकार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

इसे भी पढ़ेंः HC ने DGP पूछा- राज्य में अपराध पर क्यों नहीं हो रहा कंट्रोल, कोर्ट में हुए थे उपस्थित

सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि वह केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। समन भेजकर ईडी राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रही है।

ईडी जानबूझकर उन्हें समन कर रही है, ताकि न सिर्फ उनकी, बल्कि झारखंड राज्य व यहां के लोगों की प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकें। उन्हें पिछले एक साल से निशाना बनाया जा रहा है।

See also  सुप्रीम कोर्ट: पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

इसे भी पढ़ेंः कांके, धुर्वा, गेतलसूद, हिनू नदी समेत अन्य जलस्रोतों का अतिक्रमण हटाएं, HC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

वह भी सिर्फ इसलिए, क्योंकि वे उस दल से आते हैं, जो केंद्र की सत्ता में नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ईडी ने उन्हें अवैध खनन मामले से जोड़ने की कोशिश की और अब जमीन घोटाला से जोड़ना चाहती है। वे ईडी को अपनी सभी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा भी दे चुके हैं।

जमीन घोटाला मामले में अब तक 13 आरोपी जेल में

जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान ईडी ने अब तक 13आरोपियों को जेल भेजा है। इनमें रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, प्रदीप बागची, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान, भानु प्रताप प्रसाद, दिलीप कुमार घोष, अमित अग्रवाल, भरत प्रसाद व राजेश राय शामिल हैं।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई 22 जुलाई को

इसे भी पढ़ेंः निजी स्कूलों के संचालन में सरकार ने किया बदलाव, HC ने कहा- दबाव बनाने वाले अधिकारियों पर होगी अवमानना की कार्रवाई Ranchi News

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment