high court news

फारेंसिंक साइंस लैब में सहायक निदेशक के पद पर चयनित 11 अभ्यर्थियों को HC ने जारी किया नोटिस

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Aug, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत में राज्य एफएसएल में सहायक निदेशक की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने इस पद पर चयनित होने वाले 11 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया है। यह वैसे अभ्यर्थी हैं, जिनको अनुभव में छूट दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः HC ने DGP पूछा- राज्य में अपराध पर क्यों नहीं हो रहा कंट्रोल, कोर्ट में हुए थे उपस्थित

इस संबंध में अपराजिता नीना सोरेन ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि जेपीएससी ने एफएसएल में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था।

See also  Jharkhand News/H court: गिरिडीह मेयर पद आरक्षण मामले की सुनवाई टली, हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार

नियुक्ति प्रक्रिया के बीच में जेपीएससी ने अनुभव की शर्त को शिथिल कर दिया। पहले जिन अभ्यर्थियों के आवेदन को इस शर्त की वजह से खारिज कर दिया गया था, बाद में उनका चयन कर लिया गया।

इसे भी पढ़ेंः कांके, धुर्वा, गेतलसूद, हिनू नदी समेत अन्य जलस्रोतों का अतिक्रमण हटाएं, HC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

ऐसा करना समानता के अधिकार का उल्लंघन है। नियुक्ति प्रक्रिया को रद किया जाए। इसके बाद अदालत ने सफल अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया है।

पूर्व में अदालत ने अंतिम आदेश से नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित होने का आदेश दिया था। याचिका लंबित रहने के दौरान ही सहायक निदेशक के पद पर नियुक्ति कर दी गई है।

See also  हिजाब पहन कर जिरह करने पहुंची महिला, कोर्ट ने कहा- चेहरा दिखाएं, ना कहने पर सुनवाई से इन्कार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment