मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: हाईकोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ आर्थिक मजबूती के आधार पर तय नहीं होगी बच्चे की कस्टडी, मां के पास ही रहेगा 5 साल का बेटा

अदालत की दो टूक: बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए माता-पिता दोनों का प्यार और संरक्षण जरूरी; केवल प्राकृतिक अभिभावक या अमीर होने से कस्टडी का हक नहीं मिलता। झालसा को निगरानी के निर्देश: हाईकोर्ट ने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) को आदेश दिया कि वह पिता के मिलने के अधिकार को सुचारु रूप से सुनिश्चित करे और उसकी निगरानी करे।

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी (Child Custody) से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि बच्चे की कस्टडी तय करते समय माता-पिता की इच्छा या केवल उनकी आर्थिक स्थिति से ज्यादा बच्चे की भलाई (Welfare of the Child) और उसका भविष्य सर्वोपरि होना चाहिए। अदालत ने साढ़े पांच साल के बच्चे की कस्टडी मां के पास ही बरकरार रखने के फैमिली कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर पिता की अपील को निष्पादित कर दिया।

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय (अखिल कुमार) की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। अदालत ने कहा कि वर्तमान कस्टडी व्यवस्था में अचानक बदलाव करने से बच्चे की मानसिक और मनोवैज्ञानिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

क्या था पूरा मामला?

  • शादी और विवाद: पति-पत्नी की शादी वर्ष 2016 में हुई थी और वर्ष 2021 में उनके बेटे का जन्म हुआ। पिता के अनुसार, अगस्त 2023 में पत्नी बच्चे को लेकर घर से अलग रहने चली गईं और उन्हें मिलने नहीं दे रही हैं। पिता का दावा था कि वह बच्चे की शिक्षा, भरण-पोषण और अन्य सभी खर्च उठा रहे हैं, इसलिए वह बच्चे को अपने पास रखना चाहते हैं।

  • फैमिली कोर्ट का फैसला: पिता ने फैमिली कोर्ट में अस्थायी कस्टडी की मांग की थी, जिसे सितंबर 2024 में खारिज कर दिया गया था। हालांकि, कोर्ट ने पिता को महीने में एक बार दो घंटे मिलने और व्हाट्सएप पर बात करने की अनुमति दी थी। इसी आदेश को पिता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें

  • पिता का पक्ष: अधिवक्ता निखिल रंजन के माध्यम से दलील दी गई कि मुवक्किल बच्चे के प्राकृतिक अभिभावक और आर्थिक रूप से पूरी तरह सक्षम हैं, जो बच्चे को बेहतर भविष्य और शिक्षा दे सकते हैं।

  • मां का पक्ष: अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे ने विरोध करते हुए कहा कि केवल वित्तीय मजबूती कस्टडी का एकमात्र आधार नहीं हो सकती। बच्चे के पालन-पोषण में मां का स्नेह और देखरेख भी उतनी ही आवश्यक है। मां की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि पति का रवैया पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति ठीक नहीं था।

अदालत की मुख्य टिप्पणियां

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि अदालत की प्राथमिकता हमेशा बच्चे के सर्वोत्तम हितों (Best Interests of the Child) की रक्षा करना है। इसके लिए कई बार माता-पिता की व्यक्तिगत इच्छाओं से परे जाकर निर्णय लेना पड़ता है। बच्चे को दोनों का प्यार मिलना उसका बुनियादी मानवाधिकार है।

साथ ही, अदालत ने स्पष्ट किया कि मां के पास कस्टडी रहने का यह अर्थ कतई नहीं है कि पिता का अधिकार समाप्त हो जाए। बच्चे के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए दोनों से जुड़ाव जरूरी है, जिसे देखते हुए झालसा (JHALSA) को मुलाकातों की पारदर्शी और सुचारु व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: डिक्री निष्पादन मामले में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामला दोबारा खोलने की कोशिश पर रोक, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

Leave a Comment