मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Alamgir Alam Arrested: हेमंत सोरेन के बाद सूबे के दूसरे मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी गुरुवार को दिन के 11 बजे

almgir alam
---Advertisement---

Alamgir Alam ED Arrested: मनी लाउंड्रिंग मामले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के दौरान देर शाम बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह पूछताछ में ईडी को सहयोग नहीं कर रहे थे। ईडी ने आलमगीर को उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल एवं संजीव के नौकर जहांगीर आलम के घर से मिले 32 करोड़ रुपए मामले में गिरफ्तारी की है। कहा जाए तो यह गिरफ्तारी टेंडर कमीशन के मामले में हुई है। गिरफ्तार मंत्री को गुरुवार को दिन के 11 बजे के बाद PMLA Court में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिए जाने की संभावना है।

ईडी पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। क्योंकि करोड़ रुपए का राज अभी तक पूरी तरह नहीं खुला है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम के रूप में हुई थी। इसके बाद वीरेंद्र के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध कमाई को व्हाइट करने में सहयोग करनेवाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

जबकि वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता फरार चल रहा है। दोनों के खिलाफ इश्तेहार निर्गत है।
यहां बता दें कि ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से जुड़े अवैध खनन मामले में भी मंत्री आमलगीर आलम को आरोपी बनाते हुए कोर्ट में केस कर रखा है। लेकिन चार्जशीट में उनका नाम नहीं आया है। ईडी की अवैध खनन मामले में अभी भी जांच जारी है। हो सकता है आमलगीर आलम को उनमें भी रिमांड किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment