Civil Court News

पांच दोषी करार साइबर अभियुक्त को मनी लाउंड्रिंग मामले में अदालत ने पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ED court IMG 20240622 115738466 1
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले पांच दोषी करार साइबर अभियुक्त को मनी लाउंड्रिंग मामले में अदालत ने पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर ढाई ढाई लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना भी किया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर पांचों को छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पी के शर्मा की अदालत ने मंगलवार को दोषी अभियुक्तों गणेश मंडल उसका बेटा प्रदीप कुमार मंडल, संतोष मंडल उसका बेटा पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल को सजा सुनाई है। चार अभियुक्त बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद है।जबकि एक अभियुक्त अंकुश मंडल देवघर जेल में बंद है। सभी को वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

See also  होटल में बुलाकर बनाया संबंध, चार साल तक चला रिश्ता; शादी से मुकरा तो पीड़िता ने किया केस, 12 साल की सजा- Court News

सभी आरोपी जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव निवासी है। मामले में ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक अतीश कुमार ने 24 गवाहों को प्रस्तुत किया है। साथ ही काफी संख्या में दस्तावेज को चिन्हित कराया गया है। केवाईसी अपडेट के नाम खातों से की पैसे की निकासीः अभियुक्तों पर फर्जी पते पर सिम कार्ड लेने और बैंक अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करके साइबर अपराध करने का आरोप है। इनलोग केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ओटीपी पूछकर उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे। ईडी ने साइबर अपराध के किसी मामले में पहली बार छह अगस्त 2018 को मनी लाउंड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था। जांच पूरी करते हुए ईडी ने 27 मई 2019 को पांचों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ 13 दिसंबर 2019 को आरोप गठित किया गया है। बता दें कि इस साइबर अपराध की कमाई से जुड़ी करीब 85 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति ईडी जब्त कर चुकी है। जब्त संपत्तियों में तीन मकान, चार वाहन और बैंकों में जमा पैसे शामिल थे।

See also  Ranchi/H Court: शराब घोटाले मामले में IAS विनय चौबे की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने ACB को पूरक शपथपत्र दाखिल करने का दिया निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment