Civil Court News

बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई 30 जुलाई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई 30 जुलाई को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी की ओर से दाखिल डिस्चार्ज पिटीशन पर 30 जुलाई को सुनवाई होगी। उन्होंने मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए 18 जून को आरोप मुक्त याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई एससी-एसटी की विशेष न्यायाधीश मनीष रंजन की अदालत में हो रही है। उन पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है।

इसी मामले में वह ट्रायल फेस कर रहे है। मामले में सुनील तिवारी के खिलाफ आरोप तय किया जाना है। इससे पूर्व उन्होंने डिस्चार्ज अर्जी दाखिल की है। बता दें कि पीड़िता ने 16 अगस्त 2021 को अरगोड़ा थाना में सुनील तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई है। वर्तमान में वह इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Ranchi: पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में पति कृष सोनी को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment