high court news

हाईकोर्ट ने सेंट जेवियर स्कूल से पूछा, छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति देने के बाद स्कूल से क्यों निकाला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः हजारीबाग के (saint Javier School) सेंट जेवियर स्कूल से निकाले गए छात्रों के मामले में सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है।

अदालत ने स्कूल प्रबंधन से पूछा है कि यदि छात्रों ने वार्षिक परीक्षा दी और उत्तीर्ण होने पर उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत दिखाया गया। किस परिस्थिति में छात्रों का अगली कक्षा में नामांकन नहीं हुआ।

इसके अलावा स्कूल प्रबंधन बताए कि किस कारण इन छात्रों को स्कूल से निकालने के लिए अभिभावकों को निर्देश दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

इस संबंध में सेंट जेवियर स्कूल से निकाले गए छात्रों ने हाईकोर्ट में अपील याचिका दाखिल की गई है। क्योंकि एकल पीठ ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।

See also  सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- राजनीति में अपराधीकरण पर धैर्य खो रहा देश, इनको सांसद और विधायक बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती

इसे भी पढ़ेंः रेगुलर कोर्ट शुरू करने को लेकर आठ जनवरी को चीफ जस्टिस के साथ बार काउंसिल की होगी वार्ता

एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि छात्रों को इस मामले में पहले झारखंड एजुकेशनल ट्रिब्यूनल (JET) जाना चाहिए था। इसके बाद याचिका खारिज कर दी।

एकलपीठ के आदेश के खिलाफ छात्रों ने अपील दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि आरटीई एक्ट के तहत उन्हें शिक्षा पाने का संवैधानिक अधिकार है।

कोरोना संकट में राज्य सरकार ने भी किसी भी छात्र को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं करने और उन्हें स्कूल से नहीं निकालने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया।

See also  EX CM मधु कोड़ा के मामले में ट्रायल पर रोक, हाई कोर्ट ने ईडी से पूछा- कैसे लगाया 3 हजार करोड़ का आरोप

इस मामले में स्कूली छात्रों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार व अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज हाईकोर्ट में पक्ष रख रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment