Association

रेगुलर कोर्ट शुरू करने को लेकर आठ जनवरी को चीफ जस्टिस के साथ बार काउंसिल की होगी वार्ता

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court notice
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड की रेगुलर अदालतों में सुनवाई शुरू किए जाने पर आठ जनवरी को फैसला हो सकता है। इस दिन (Bar Council) बार काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ झारखंड हाईकोर्ट कोर कमेटी की बैठक होगी।

इस दौरान सभी बिंदुओं पर चर्चा कर रेगुलर कोर्ट कोर्ट शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। बार काउंसिल निचली अदालतों और हाई कोर्ट में रेगुलर कोर्ट शुरू करने की मांग की है।

इसके लिए बार काउंसिल की आमसभा की बैठक हुई थी। इसमें रेगुलर कोर्ट शुरू करने के निर्णय के बाद काउंसिल ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा गया था और निर्णय से अवगत कराया था।

See also  जज उत्तम आनंद हत्याकांडः सीबीआई ने कोर्ट से कहा- ऑटो के टक्कर से ही जज की मौत, षड़यंत्र और मोटिव पर जांच जारी

इस पत्र के बाद हाईकोर्ट ने बार काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ आठ जनवरी को बैठक बुलायी है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने काउंसिल के चेयरमैन को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ेंः बार चुनावः स्टेट बार काउंसिल ने पूर्व की समितियों को दिया अवधि विस्तार, कोरोना संकट से चुनाव लंबित

रजिस्ट्रार जनरल ने कहा है कि काउंसिल के पत्र के बाद पांच जनवरी को हाईकोर्ट कोर कमेटी की बैठक बुलायी गयी है। कोर कमेटी में पहले इसकी चर्चा की जाएगी।

इसके बाद आठ जनवरी को काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। गौरतलब है कि
झारखंड स्टेर बार काउंसिल ने 28 दिसंबर को बैठक की थी।

See also  राष्ट्रीय खेल घोटालाः आरके आनंद को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR रद करने से किया इन्कार

इसमें विभिन्न जिलों के बार संघों के रेगुलर कोर्ट शुरू करने की मांग के बाद चीफ जस्टिस से चार जनवरी के बाद रेगुलर कोर्ट शुरू करने की मांग की गई थी।

बैठक में काउंसिल ने निर्णय लिया था कि यदि चार जनवरी तक रेगुलर कोर्ट शुरू करने पर निर्णय नहीं लिया गया। तो राज्य के वकील वर्चुअल कोर्ट में शामिल नहीं होंगे। अब आठ जनवरी को बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment