Supreme Court News

झारखंड के प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की [Read Order]

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने उक्त याचिका को जनहित याचिका नहीं मानते हुए इसकी सुनवाई से इन्कार कर दिया और याचिका को खारिज कर दिया।

झारखंड के प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की [Read Order]

इस संबंध में प्रह्लाद नारायण सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर राज्य में प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि राज्य सरकार ने सिर्फ नौ महीने में ही स्थायी डीजीपी कमल नयन चौबे का तबादला करते हुए प्रभारी डीजीपी एमवी राव की नियुक्ति कर दी है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के प्रकाश सिंह बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में दिए गए आदेश का उल्लंघन है। प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता वेंकेट रमण व अधिवक्ता डॉ. संदीप सिंह ने पक्ष रखा।

See also  आरक्षण मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने रद की ज्यादा गरीबों को प्राथमिकता देने की अधिसूचना, कहा- पहचान का आधार सिर्फ आर्थिक नहीं हो सकता

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस नरीमन ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, क्योंकि यह मामला सर्विस मैटर से जुड़ा है। ऐसे में इसे जनहित याचिका नहीं माना जा सकता है। राज्य सरकार ने यूपीएससी को अपना जवाब भेज दिया है। यूपीएससी की ओर से डीजीपी का नाम आने पर उनकी नियुक्ति की जाएगी। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रभारी डीजीपी की नियुक्ति की गई है। इस दौरान अधिवक्ता कुमार अनुराग सिंह ने पक्ष रखने में सहयोग किया।

इसे भी पढ़ेंः सिदो-कान्हो विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार शंभु प्रसाद सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment