high court news

यौन शोषण मामलाः पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई दूसरी कोर्ट में होगी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Sexual Abuse Case आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म एवं यौन शोषण के आरोप से घिरे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार तिवारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद आरोपित सुनील तिवारी ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

न्यायायुक्त की अदालत में उनकी ओर से याचिका दाखिल अग्रिम जमानत गुहार लगाई गई है। सुनील तिवारी की याचिका पर 27 अगस्त को सुनवाई हुई। कोर्ट ने इसको दूसरी कोर्ट में सुनवाई के लिए भेज दिया। बता दें कि उनके घर में काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म के साथ अन्य आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

See also  High Court/ Delhi: दिल्ली के रोहिणी के क्रिसेंट स्क्वायर मॉल पर बंदी की तलवार, नोटिस जारी

इसे भी पढ़ेंः पोक्सो एक्ट में डीएसपी अजय केरकेट्टा को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

इस मामले के अनुसंधान पदाधिकारी ने मंगलवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट अदालत से प्राप्त किया था। इनसे ही जुड़े एक मामले में चैता बेदिया की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने परिजनों को कोर्ट के समक्ष पेश करने की मांग की गई है। कहा है कि उनके परिजनों को पुलिस उठा ले गई है।

नक्सली कुंदन पाहन की जमानत पर 20 सिंतबर को सुनवाई
एनआइए के विशेष न्यायाधीश (प्रभारी) एमपी मिश्रा की अदालत में सरेंडर कर चुका कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। कुंदन पाहन के अधिवक्ता ने जमानत देने का अनुरोध किया। लेकिन अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।

See also  खुद को कोर्ट समझते हैं LG वीके सक्सेना; सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- 3 दिनों तक लीपापोती की

कुंदन पाहन की ओर से पूर्व मंत्री सह तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड से जुड़े स्पेशल एनआइए केस में याचिका दाखिल की गई है। बता दें कि दस जून को जमानत देने की गुहार लगाते कुंदन पाहन ने याचिका दाखिल की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment