Uncategorized

पोक्सो एक्ट में डीएसपी अजय केरकेट्टा को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट से पोक्सो एक्ट में आरोपी बनाए गए विशेष शाखा के डीएसपी को अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ किसी प्रकार के उत्पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने इस मामले में एलसीआर (लोअर कोर्ट रिकॉर्ड) मांगी है।

जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में इस मामले में सुनवाई हुई। इस मामले में अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। विशेष शाखा के डीएसपी अजय केरकेट्टा ने हाईकोर्ट में निचली अदालत द्वारा उन्हें पोक्सो एक्ट में आरोपी बनाए जाने के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः हाई कोर्ट ने कहा- रिम्स अपने संसाधनों से करेगा मरीजों का इलाज, आउट सोर्स की जरूरत नहीं

See also  High Court News: नियोजन नीति पर 17 जुलाई को अपना पक्ष रखेगी झारखंड सरकार

सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता नवीन कुमार अदालत को बताया कि उनका नाम न तो प्राथमिकी में था और न ही उनके खिलाफ पीड़िता ने 164 के बयान में उनका नाम लिया है। निचली अदालत में गवाही के दौरान पीड़िता ने उनके साथ 22 अन्य लोगों का नाम लिया है।

इसके बाद पीड़िता के अधिवक्ता ने इस मामले में इन्हें आरोपी बनाने के लिए धारा 319 के तहत कोर्ट में आवेदन दिया था। कोर्ट ने इस मामले में सभी को आरोपी बनाते हुए समन जारी किया है। इसलिए डीएसपी को अंतरिम राहत मिलनी चाहिए।

इसके बाद अदालत ने निचली अदालत से रिकार्ड मंगाते हुए डीएसपी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। उस दौरान अजय केरकेट्टा पटमदा में डीएसपी थे। उनकी ओर से हाई कोर्ट में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है।

See also  मान्या पैलेस सहित पांच बैंक्वेट हॉल को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगम की कार्रवाई स्थगित रखने का आदेश बरकरार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment