Civil Court News

Ranchi Land Scam: फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि बचने वाले राजेश राय व भरत प्रसाद को ईडी कोर्ट ने भेजा जेल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi Civil Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi Land Scam: ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में रांची के चेशायर होम रोड पास एक एकड़ भूमि (Ranchi Land Scam) फर्जीवाड़े में गिरफ्तार आरोपी राजेश राय एवं भरत प्रसाद को पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया है।

ईडी ने सोमवार को चेशायर होम रोड मामले में भूमि (Ranchi Land Scam) फर्जीवाड़े में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था। ईडी दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। ईडी की ओर से इसको लेकर कोर्ट में आवेदन दाखिल किया गया है।

अदालत से अनुमति मिलने के बाद ईडी दोनों से पूछताछ करेगी। दोनों पर फर्जी तरीके से भूमि के पेपर बनाने का आरोप है। ईडी ने 13 अप्रैल को दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

See also  Lalu Yadav News: लालू प्रसाद जेल से बाहर आएंगे या नहीं, हाईकोर्ट आज सुना सकती है फैसला

Ranchi Land Scam में ईडी ने दर्ज किया नया केस :

ईडी ने राजेश राय एवं भरत प्रसाद के खिलाफ मनी लांड्रिंग (Ranchi Land Scam) के आरोप में नया केस दर्ज किया है। यह केस ईडी की ओर से कोर्ट में गिरफ्तारी आरोपितों की पेशी से पहले दर्ज किया गया। पीएमएलए एक्ट के तहत इस साल अब तक पांच केस दर्ज किया जा चुका है।

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी गए जेल

मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित निलंबित इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी नीरज मित्तल, ताराचंद गुप्ता एवं राम प्रकाश भाटिया से आठ दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। तीनों की अगली पेशी वीरेंद्र राम के साथ सात जुलाई को होगी।

See also  टेंडर कमीशन घोटाला: मंत्री आलमगीर आलम से ईडी की पूछताछ जारी, तीन दिनों की मिली रिमांड

ईडी ने दो चरणों में तीनों को आठ दिन तक पूछताछ की है। ईडी ने दो हवाला कारोबारी ताराचंद गुप्ता व राम प्रकाश भाटिया को दिल्ली में गिरफ्तार किया था। जबकि नीरज मित्तल को पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं करने पर 23 जून को गिरफ्तार किया था। तीनों वीरेंद्र की अवैध कमाई की मनी लांड्रिंग में शामिल थे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment