Civil Court News

Ranchi: अवैध शराब और जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार 6 आरोपियों को जमानत नहीं, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 24 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने अवैध शराब के साथ जुआ खेलते गिरफ्तार 6 आरोपियों को जमानत देने से इनकार किया है। आरोपियों की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई पश्चात अदालत ने तबारक खान, इरशाद अंसारी, संदीप कुमार, खुर्शीद अंसारी, नीरज कुमार और अनीश मुंडा को जमानत देने से इनकार किया। नगड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। तब से ही पांचों जेल में है

आरोपियों के पास से एक लाख 9 हजार रुपए भी बरामद किया गया है। सभी आरोपी नगड़ी थाना क्षेत्र के मनोकामना इलाके के मेहता बैक्वेट हॉल में जुआ खेल रहा था। आरोप है कि बैक्वेट हॉल के संचालक के द्वारा बेरोजगार युवकों को पैसे का लालच देकर जुआ खेलने का प्रलोभन देकर ठगी करता है। मामले में सात लोगों के खिलाफ नगड़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

See also  Ranchi/Judgment: पड़ोसी की नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाने के जुर्म में हिन्दपीढ़ी के युवक को 20 साल की सजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment